देहरादून। एम्बेलिश टैलेंट मैनेजमेंट द्वारा आयोजित एम्बेलिश मिसेज इंडिया 2026 के सब इवेंट मिसेज फ्रेश फेस के तहत शनिवार को टैलेंट राउंड का आयोजन राजपुर रोड स्थित दून ज्वेलर में किया गया। राज्यभर से आई प्रतिभागियों ने रैंप वॉक सहित विभिन्न प्रस्तुतियों से आत्मविश्वास के साथ अपना टैलेंट दिखाया।
एम्बेलिश टैलेंट मैनेजमेंट की डायरेक्टर ख्याति शर्मा ने बताया कि यह मंच महिलाओं को अपनी प्रतिभा निखारने और आगे बढ़ने का अवसर देता है। कार्यक्रम में जज की भूमिका में पूनम शर्मा (मिसेज इंडिया 2024), शैला बिलाल (2023) और प्रसन्ना चंद्रा (2025) मौजूद रहीं।
एम्बेलिश मिसेज इंडिया 2026 के प्रतिभागियों ने टैलेंट राउंड में दिखाया हुनर