देहरादून में एसएसपी की पहली बैठक में सख्त तेवर, लापरवाही पर कार्रवाई की चेतावनी

खबरे शेयर करें:

 

देहरादून,। देहरादून वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक का कार्यभार ग्रहण करने के बाद वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने अपनी पहली बैठक में ही सख्त रुख अपनाते हुए कानून-व्यवस्था को लेकर स्पष्ट और कड़े निर्देश जारी किए। एसएसपी ने जनपद के समस्त राजपत्रित अधिकारियों, थाना प्रभारियों और शाखा प्रभारियों के साथ गोष्ठी कर ड्यूटी के दौरान शत-प्रतिशत कार्यक्षमता और कर्तव्यनिष्ठा के साथ कार्य करने के निर्देश दिए।
बैठक में सभी थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया कि वे अपने-अपने थाना क्षेत्रों में दिन और रात के समय नियमित एवं प्रभावी चेकिंग अभियान चलाएं। भीड़-भाड़ वाले स्थानों और मुख्य मार्गों पर पुलिस की दृश्यता (विजिबिलिटी) बढ़ाने पर विशेष जोर दिया गया। एसएसपी ने स्पष्ट कहा कि ड्यूटी में लापरवाही या कर्तव्यों के प्रति उदासीनता किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी और दोषी कर्मियों के खिलाफ कड़ी विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
सभी क्षेत्राधिकारियों को अपने सर्किल के अंतर्गत आने वाले थानों की संयुक्त टीमें गठित कर बाहरी व्यक्तियों के सत्यापन के लिए नियमित और व्यापक सत्यापन अभियान चलाने के निर्देश दिए गए। इस कार्य में किसी भी प्रकार की कोताही न बरतने की हिदायत दी गई।
एसएसपी ने थाना प्रभारियों को यह भी निर्देशित किया कि वे अपने अधीनस्थ अधिकारियों और कर्मचारियों को आमजन के प्रति संवेदनशील एवं मर्यादित व्यवहार बनाए रखने के लिए स्पष्ट निर्देश दें। जनता से दुर्व्यवहार से संबंधित किसी भी शिकायत को गंभीरता से लिया जाएगा और संबंधित पुलिसकर्मी के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
बैठक में जनपद की यातायात व्यवस्था की भी समीक्षा की गई। यातायात सुधार की दिशा में थाना पुलिस और यातायात पुलिस को आपसी समन्वय के साथ संयुक्त रूप से ठोस कदम उठाने के निर्देश दिए गए, ताकि शहर और देहात क्षेत्रों में यातायात व्यवस्था को और अधिक सुचारु बनाया जा सके।
एसएसपी की पहली बैठक में दिए गए इन निर्देशों से स्पष्ट है कि जनपद में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ करने और पुलिसिंग को अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में कड़े कदम उठाए

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *