देहरादून। उत्तराखंड के देहरादून जिले में मंगलवार सुबह एक भीषण सड़क हादसा हो गया। हिमाचल पथ परिवहन निगम की एक बस अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई, जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि कई यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार हिमाचल प्रदेश से पांवटा साहिब जा रही एचआरटीसी की बस (संख्या एच पी 66ए 2588 हरिपुर क्वानू–मीनस मार्ग पर कालसी क्षेत्र में दुर्घटनाग्रस्त हो गई। बताया जा रहा है कि बस में करीब 30 यात्री सवार थे।
हादसा उस समय हुआ जब बस चालक सामने से आ रहे एक अन्य वाहन को पास देने का प्रयास कर रहा था। इसी दौरान बस सड़क से अधिक बाहर निकल गई और अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। हादसे की सूचना बस परिचालक द्वारा पुलिस को दी गई।
सूचना मिलते ही एसडीआरएफ और पुलिस की टीमें डाकपत्थर, चकराता, मोरी एवं त्यूणी से मौके पर पहुंचीं और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया। घायलों को खाई से निकालकर नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।
यास्मीन बेगम (46), पत्नी नेक मोहम्मद, निवासी क्यारला नेरवा, हिमाचल प्रदेश
रिचा (30), पत्नी बिरेंद्र, निवासी विजमल नेरवा, हिमाचल प्रदेश
धन बहादुर, निवासी क्यारला नेरवा, हिमाचल प्रदेश