*हरियाली जन सेवा चैरिटेबल ट्रस्ट ने दी दीपावली की शुभकामनाएं, शिक्षा औ
देहरादून।
हरियाली जन सेवा चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से ट्रस्ट के अध्यक्ष डॉ. दीपक बिष्ट ने समस्त देशवासियों और प्रदेशवासियों को छोटी दीपावली, बड़ी दीपावली, गोवर्धन पूजा और भैया दूज की हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि यह पर्व खुशियों और प्रकाश का प्रतीक है, जो हमें समाज में प्रेम, सौहार्द और सहयोग का संदेश देता है।
डॉ. बिष्ट ने बताया कि हरियाली जन सेवा चैरिटेबल ट्रस्ट पिछले एक वर्ष से शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में लगातार कार्य कर रहा है। ट्रस्ट की शिक्षा शाखा की जिम्मेदारी अध्यापिका शालू संभालती हैं, जबकि स्वास्थ्य से जुड़े सभी कार्यों की देख रेख स्वयं डॉ. दीपक बिष्ट करते हैं।
स्वास्थ्य के क्षेत्र में ट्रस्ट ने अब तक देहरादून में 20 से 25 निःशुल्क मेडिकल कैंप आयोजित किए हैं। इनमें से अकेले इंदिरा नगर क्षेत्र में 4 से 5 कैंप लगाए गए हैं। इन कैंपों का आयोजन रॉयल पैलेस, गुरुद्वारा, आम के पेड़ के पास और शिव मंदिर परिसर में किया गया, जहां सैकड़ों लोगों को मुफ्त जांच और दवाएं उपलब्ध कराई गईं।
डॉ. बिष्ट ने कहा कि ट्रस्ट का उद्देश्य गरीब और जरूरतमंद लोगों तक शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाना है। उन्होंने बताया कि आगे ट्रस्ट का लक्ष्य है कि और अधिक क्षेत्रों में पहुंच बनाकर गरीब बच्चों की शिक्षा और आम जनता के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए काम किया जाए।
अंत में उन्होंने कहा, “हमारा प्रयास है कि दीपावली की रोशनी सिर्फ घरों में नहीं, बल्कि हर उस परिवार तक पहुंचे जो मदद और सहयोग की उम्मीद रखता है।”