हेमकुंड यात्रा की सफलता जनता को समर्पित! जनता ने किया खाकी का सम्मान, पुलिस ने किया सबका आभार!

खबरे शेयर करें:

 

चमोली।  हेमकुंड साहिब यात्रा के निर्विघ्न और रिकॉर्ड-तोड़ सफल समापन पर व्यापार मण्डल घांघरिया, ग्राम पंचायत, घोड़ा यूनियन, डंडी कंडी यूनियन और ई डी सी ने दिल खोलकर थानाध्यक्ष गोविन्दघाट विनोद रावत और चौकी प्रभारी घांघरिया अमनदीप सिंह समेत पूरी घांघरिया चौकी टीम का शानदार सम्मान किया।
यात्रा के दौरान, पुलिस ने न केवल सुरक्षा व्यवस्था संभाली, बल्कि यात्रियों की मदद करने और उन्हें हर तरह की सुविधा प्रदान करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
व्यापार मंडल के अध्यक्ष ने कहा कि “पुलिस की मुस्तैदी और मानवीय दृष्टिकोण ने इस वर्ष की यात्रा को और भी सुरक्षित और सुखद बनाया। कठिन मौसम और दुर्गम रास्तों के बावजूद, उन्होंने हर चुनौती का सामना किया और हर यात्री की सुरक्षा सुनिश्चित की।”
डंडी कंडी यूनियन और घोड़ा यूनियन के प्रतिनिधियों ने भी पुलिस के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने बताया कि पुलिस टीम ने यात्रियों और सेवा प्रदाताओं के बीच बेहतर समन्वय स्थापित किया, जिससे यात्रा सुचारु रूप से चली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *