खबरे शेयर करें:

7128 पर्यटक कर चुके हैं फूलों की घाटी का दीदार
6960 देशी पर्यटक 168 विदेशी पर्यटक

सोनू उनियाल देहरादून। विश्व प्रसिद्ध फूलों की घाटी इन दिनों पर्यटकों के लिए खुली हुई है। पर्यटक फूलों की घाटी का दीदार कर रहे हैं। समुद्र तल से 3352 से 3658 मीटर की ऊंचाई पर स्थित फूलों की घाटी स्थित है।

फूलों की घाटी में पाए जाते है 500 से अधिक प्रजाति के फूल

फूलों की घाटी में 500 से अधिक प्रजातियों के फूल पाए जाते है। उत्तराखंड में स्थित अपनी प्राकृतिक सुंदरता व फूलों की विविधता के लिए प्रसिद्ध है। फूलों की घाटी में खसखस, पिमूला, गेंदा, डेजी, ब्रह्म कमल, ब्लू पॉपी, हिमालय प्रिमूला, आदि कई प्रजातियां पाई जाती है।

कैसे पहुंचे फूलों की घाटी

फूलों की घाटी पहुंचने के लिए गोविंद घाट से लगभग 14 किलोमीटर है। गोविंद घाट से पुलना 4 किलोमीटर सड़क मार्ग से पहुंचकर पुलना से घाँघरिया 10 किलोमीटर पैदल चल कर फूलों की घाटी पहुंचा जाता है।

अब तक कर चुके हैं पर्यटक फूलों की घाटी का दीदार

पिछले वर्ष के मुताबिक इस बार पर्यटक में इजाफा हुआ है इस वर्ष 7128 पर्यटकों ने फूलों की घाटी का दीदार किया। जिसमें 168 विदेशी पर्यटक है जिसमें 6960 देशी पर्यटक है। जबकि पिछले वर्ष इसी माह में 6658 पर्यटक फूलों की घाटी पहुंचे थे।
गोविंद घाट रेंज की वन क्षेत्रधिकारी चेतना कांडपाल ने बताया कि इस बार इस माह में 7128 पर्यटकों ने फूलों की घाटी का दीदार किया। जिसमें 168 विदेशी पर्यटक है। जबकि पिछले वर्ष 6658 पर्यटकों इस माह फूलों की घाटी का दीदार किया था। इस बार पर्यटकों में वृद्धि हुई है। जिससे पार्क प्रशासन को अच्छी आमदनी हुई है।

 

” इस माह में 7128 पर्यटकों ने फूलों की घाटी का दीदार किया। जिसमें 168 विदेशी पर्यटक है। जबकि पिछले वर्ष 6658 पर्यटकों इस माह फूलों की घाटी का दीदार किया था”

चेतना कांडपाल
वन क्षेत्राधिकारी
गोविंद घाट रेंज

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *