रविवार को चलाए गए सर्च अभियान में लापता चल रहे 3 लोगों के शव बरामद

खबरे शेयर करें:

रविवार को चलाए गए सर्च अभियान में लापता चल रहे 3 लोगों के शव बरामद
चमोली। चमोली माणा रेस्क्यू अभियान के तहत रविवार को चलाए गए सर्च अभियान में लापता चल रहे 3 लोगों के शवों को सर्च टीम ने बरामद कर लिया है। जबकि 1 व्यक्ति की खोजबीन जारी है। रविवार को बरामद मृतकों को हेलिकॉप्टर से ज्योतिर्मठ लाया गया। सभी शवों का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ज्योतिर्मठ में पोस्टमार्टम किया जा रहा है। अब तक रेस्क्यू अभियान में 53 लोगों को बरामद कर लिया गया है। घटना में 7 लोगों की मौत हो गई है। जबकि 1 लापता व्यक्ति की खोजबीन जारी है।
मृतकों की सूची

अनिल कुमार (21) पुत्र ईश्वरी दत्त, ठाकुर नगर, रुद्रपुर, उधम सिंह नगर, उत्तराखंड।

अशोक (28) पुत्र रामपाल, गंगहोल, बेनाऊ, फतेपुर, उत्तर प्रदेश।

हरमेश (30) पुत्र ज्ञानचंद्र, कुठार, ऊना, हिमाचल प्रदेश।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *