युवती से दुष्कर्म करने वाले आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
देहरादून। पटेल नगर स्थित युवती के साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार पटेल नगर निवासी एक व्यक्ति द्वारा कोतवाली पटेल नगर में लिखित शिकायती दी। लिखित शिकायत में उन्होंने अपनी पुत्री से दुष्कर्म होने की शिकायत की। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा आरोपी को जल्द गिरफ्तार किए जाने के निर्देश दिए गए पुलिस टीम द्वारा मुखबीर की सूचना पर आरोपी को गिरफ्तार कर विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया। आरोपी की पहचान अमित कुमार पाल रूप में हुई।
पुलिस टीम में निरीक्षक चंद्रभान सिंह अधिकारी पटेल नगर कोतवाली, वरिष्ठ उप निरीक्षक कुलदीप शाह, महिला उपनिरीक्षक सुधा रावत थे।