बद्रीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति संयुक्त कर्मचारी संघ ने दिया एक दिवसीय सांकेतिक धरना
देहरादून। बद्री केदार मंदिर समिति संयुक्त कर्मचारी संघ द्वारा विभिन्न मांगों को लेकर मंदिर समिति कैंप कार्यालय मैं एक दिवसीय सांकेतिक धरना दिया।
गुरुवार को अस्थाई कर्मचारियों द्वारा अपनी विभिन्न मांगों को लेकर देहरादून कैंप कार्यालय में एकदिवसीय सांकेतिक धरना दिया। अस्थाई कर्मचारियों का कहना है कि उनके साथ भेदभाव और उत्पीड़न किया जा रहा है। पदाधिकारी ने अपनी मांगों को पूर्ण करने के लिए मंदिर प्रबंधन को 10 अप्रैल तक का समय दिया है। अगर 10 अप्रैल तक मंदिर प्रबंधन उनकी मांगों को नहीं मानता है तो कर्मचारी संघ बड़े आंदोलन की राह अपनाएगा।
संयुक्त कर्मचारी संघ के सचिव राकेश झिकवाण का कहना है कि सभी अस्थाई कर्मचारियों को शासन के पदों की स्वीकृति तथा नियमित चयन होने तक कार्य हेतु समान वेतन दिया जाए।
इस मौके पर आशुतोष शुक्ला, विपिन नौटियाल, विनोद पुरोहित, दीपेंद्र रावत, एकता कांडपाल आदि लोग मौजूद रहे