धामी सरकार के तीन साल पुरे होने पर देहरादून में भव्य रोड शो का आयोजन
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सरकार के 3 साल पूरा होने पर राजधानी देहरादून में भव्य रोड शो का आयोजन किया गया। इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर धामी के साथ कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी भी मौजूद रहे।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की सरकार के 3 साल पूरे हो गए हैं। प्रदेश में 22 मार्च से 3 साल का कार्यकाल सेवा सप्ताह के तौर पर मनाया जा रहा है। शनिवार को देहरादून में मसूरी विधानसभा के अंतर्गत सीएम के रोड शो और बहुउद्देशीय शिविर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर धामी के रोड शो में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता नजर आए। महिलाओं ने फूल बरसा कर मुख्यमंत्री पुष्कर धामी का स्वागत किया।
मीडिया से बात करते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने कहा कि 3 साल में उनकी सरकार ने जो काम किए हैं वह धरातल पर नजर आ रहे हैं। प्रदेश में राष्ट्रीय खेलों का आयोजन हो या फिर सरकार ने समान नागरिक संहिता का जो वादा किया था उसे पूरा किया।
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि धामी सरकार ने 3 साल में जनहित के लगातार काम किए हैं। धामी सरकार ने जो वादा किया है उसने पूरा किया है। प्रदेश के पहाड़ों में सड़क पहुंचने से लेकर पर्यटन क्षेत्र को बढ़ावा देने का कार्य सरकार ने किया है। प्रदेश में भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई से लेकर निवेश लाने तक सरकार ने कई योजनाओं पर काम किया है।
धामी सरकार के तीन साल पुरे होने पर देहरादून में भव्य रोड शो का आयोजन
