देहरादून में आठ निरीक्षकों के तबादले, कई थानों के प्रभारी बदले

खबरे शेयर करें:

देहरादून में आठ निरीक्षकों के तबादले, कई थानों के प्रभारी बदले

देहरादून। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) देहरादून ने पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल करते हुए शुक्रवार को उप निरीक्षक से निरीक्षक पद पर पदोन्नत आठ पुलिस अधिकारियों के तबादले कर दिए। यह कार्रवाई जनहित एवं रिक्त पदों को भरने के उद्देश्य से की गई है। एसएसपी ने इन तबादलों को आचार संहिता लागू होने से पहले प्रभाव में लाते हुए आदेश जारी किए हैं।

उप निरीक्षक संदीप कुमार को थानाध्यक्ष क्लेमेंटाउन से स्थानांतरित कर एसओजी शाखा देहरादून भेजा गया है।
उप निरीक्षक मोहन सिंह को थानाध्यक्ष प्रेमनगर से स्थानांतरित कर थानाध्यक्ष क्लेमेंटाउन बनाया गया है।
उप निरीक्षक गिरीश नेगी को पुलिस कार्यालय/कैम्प कार्यालय से थानाध्यक्ष रायपुर नियुक्त किया गया है।
उप निरीक्षक कुन्दन राम को एसओजी शाखा से स्थानांतरित कर थानाध्यक्ष प्रेमनगर बनाया गया है।
उप निरीक्षक सतेन्द्र भाटी को वरिष्ठ उप निरीक्षक विकासनगर से वरिष्ठ उप निरीक्षक कैण्ट भेजा गया है।
उप निरीक्षक अशोक राठौर को पुलिस लाइन देहरादून से वरिष्ठ उप निरीक्षक विकासनगर नियुक्त किया गया है।
उप निरीक्षक कुलदीप शाह को कोतवाली पटेलनगर से वरिष्ठ उप निरीक्षक पटेलनगर बनाया गया है।
उप निरीक्षक विनोद राणा को एसओजी शाखा से वरिष्ठ उप निरीक्षक डोईवाला नियुक्त किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *